बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। राजधानी के घंटाघर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा अयोध्या से आए पवित्र अक्षत कलश को रखकर उसके महत्व को आम लोगों को बताया गया। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
इस मौके पर बजरंग दल के प्रांतीय पदाधिकारी विकास वर्मा ने लोगों को बताया, राम मंदिर की रक्षा के लिए करीब 496 वर्षों के सतत संघर्ष, 78 धर्मयुद्ध और लगभग साढ़े तीन लाख रामभक्तों के बलिदान से अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ दिवस आया है। कहा, सबसे पहले राम मंदिर पर मुगल आक्रांता बाबर के आदेश पर 1528 में मीर बाकी ने हमला कर मंदिर की विशाल रचना को तोपों से उड़ा दिया था।
कहा, अगस्त 2022 को मंदिर निर्माण के निर्णय ने पूरे देश की दिशा और दशा में बदलाव कर दिया। आज वह समय आया है, जब 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कहा, सनातन समाज का हर राम भक्त कार्यक्रम का साक्षी बनेगा। हर घर में पूजित अक्षत को भेज निमंत्रण देने का कार्य एक जनवरी से संघ परिवार के माध्यम से शुरू किया जाएगा।
कहा, उत्तराखंड के 20 लाख लोगों तक अक्षत पहुंचेंगे। बताया, इस मौके पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद और छोले कुलचे का भंडारा किया गया। इस मौके पर विकास वर्मा, संदीप वाधवा, विजय गुप्ता, मनोज जुनेजा, हरीश, नवीन गुप्ता, अमन स्वेडिया, आशीष बलूनी, अजय भारती, बृजेश, राशिराम, संदीप ठाकुर, अशोक वर्मा, राहुल चौहान, करण सिंह, अलका मिश्रा, शोभा वर्मा, नेहा जुनेजा, गीता वाधवा आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश