April 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तरकाशी : डंपर खाई में गिरा, एक की मौत, एक जख्मी

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में बृहस्पतिवार की रात एक डंपर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे युवक की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया। वाहन में दो लोग ही सवार थे।

बृहस्पतिवार की रात करीब पौने बारह बजे के आसपास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्षिल से आ रहा एक डंपर झाला के नजदीक गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। दोनों घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टर ने भरत सिंह (31) निवासी झाला, उत्तरकाशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल निवासी बगियाल गांव, उत्तरकाशी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मृत युवक के शव को जिला अस्पताल ले गई।

Loading

About The Author


Spread the love