May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एयरपोर्ट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शनिवार को सुबह 10 बजे जौलीग्रांट स्थित एयर पोर्ट पर भारत सरकार की विशेष पहल स्वच्छता ही सेवा के तहत एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर एयर पोर्ट के कार्यकारी निदेशक दीपक चमोली के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान में भाग लिया। इस दौरान कई क्षेत्रों में श्रमदान किया गया। कार्यकारी निदेशक ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

इस मौके पर कार्यकारी निदेशक दीपक चमोली, नोडल अधिकारी वी सीतारामन, आरपी मुंडा, सहायक महाप्रबंधक (वित्त), राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (अभियंत्रण सिविल) शुभम वत्स, सहायक प्रबंधक (परिचालन), नरेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love