April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य प्राण प्रतिष्ठा के समर्थन में उतरे

Spread the love

बोले शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती, काशी की यज्ञशाला में 40 दिन की विशेष पूजा करेंगे

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुए विवाद के बीच अब कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतर आए हैं। कहा, भगवान राम के आशीर्वाद से अयोध्या में 22 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। काशी स्थित यज्ञशाला में भी इस मौके पर 40 दिन की विशेष पूजा की जाएगी।

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा पर दो पीठों के शंकराचार्यों ने आपत्ति जताते हुए उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने का एलान किया है। अब तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती ने मोदी का समर्थन करते हुए कहा, प्राण प्रतिष्ठा के लिए काशी की यज्ञशाला में 40 दिन की विशेष पूजा का आयोजन करेंगे। मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उन्होंने जमकर तारीफ की।

कहा, पीएम मोदी देशभर के तीर्थ स्थलों और परिसरों के विकास पर भी जोर दे रहे हैं। केदारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर में विकास और विस्तार का कार्य मोदी के चलते हुआ है। शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्‍वती ने बताया, प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन काशी स्थित हमारे यज्ञशाला में 40 दिनों तक विशेष पूजा की जाएगी, जो राम मंदिर कार्यक्रम के साथ शुरू होगी। पूजा वैदिक विद्वानों की मार्गदर्शन में होगी। बताया, 100 से ज्यादा पुजारी इस दौरान पूजा और हवन करेंगे।

Loading

About The Author


Spread the love