बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को परिवार के साथ गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए।
इस दौरान गंगोत्री धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री का तीर्थपुरोहितों ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने धाम में विशेष पूजा कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय अपनी पत्नी और बेटी के साथ हर्षिल हेलीपैड पर उतरे और यहां से कार से गंगोत्री धाम पहुंचे। जहां पांच गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने गंगा मंदिर में मां गंगा की विशेष पूजा की। साथ ही प्रसाद और भोजन भी ग्रहण किया। केंद्रीय मंत्री धाम में करीब सवा घंटे रुके। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश