April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गायक सोनू निगम ने भगवान बदरी-केदार के किए दर्शन

Spread the love

भगवान केदारनाथ के दर्शनों से अभिभूत सोनू निगम ने बालीवुड में संघर्ष के दौर को भी किया याद

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बॉलीवुड के जाने माने गायक सोनू निगम ने बुधवार को सुबह भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इसके बाद भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हो गए।

बॉलीवुड गायक सोनू निगम बुधवार को सुबह सवा सात बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम हैलीपैड पर पहुंचे। इस दौरान हैलीपैड पर तीर्थयात्रियों और उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने और बातचीत को उत्सुक दिखे। बाद में कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। हैलीपैड पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।

सोनू निगम के साथ उनके परिवार के लोग भी केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। हैलीपैड से पैदल सोनू निगम केदारनाथ मंदिर आए और बाहर से प्रणाम करने के बाद आमयात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया। भगवान शिव की आराधना के साथ ही जलाभिषेक भी किया। मंदिर प्रांगण में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने सोनू निगम को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के मुताबिक, केदारनाथ मंदिर में दर्शन के बाद सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम अभिभूत दिखे। जब उनसे पूछा गया कि वह अचानक भगवान केदारनाथ के दर्शन को आ गए, तो उन्होंने कहा, यही समझो संदेशे आते हैं, अर्थात भगवान केदारनाथ का बुलावा आया था। वह ईश्वर के प्रति सदा कृतज्ञ रहे हैं। कहा, अपने संघर्ष के बुरे-भले दिनों को और उस समय के सहयोगियों को याद रखते हैं, जिन्होंने मुंबई में बुरे दौर में उनको संभाला। जब वह अपने पिता के साथ शादियों में स्टेज पर गाते थे।

गौरतलब हो कि बार्डर फिल्म में संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं, जो चिठ्ठी आती है, पूछे जाती है कि घर कब आओगे गाने को गाकर सोनू निगम को देश-विदेश में उनके प्रशंसकों ने सर आंखों पर बिठा दिया था। आज 27 वर्ष बाद भी यह गाना लोकप्रियता के पहले पायदान पर है।

ये रहे मौजूद

प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, पुजारी शिवशंकर लिंग केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल पुष्पवान,‌ लोकेंद्र रिवाड़ी, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी आदि।

Loading

About The Author


Spread the love