May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने गंगा आरती की

Spread the love

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती ने रुद्राक्ष का पौधा और इलायची की माला भेंट किया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राजधानी के एफआरआई में आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर समिट का शनिवार को समापन करने आए गृह मंत्री अमित शाह शाम को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे और गंगा तट पर मां गंगा की आरती की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगा आरती में सहभाग किया। गंगा आरती से पूर्व शाह और धामी ने राष्ट्र की सुरक्षा व समृद्धि हेतु विश्व शांति हवन में विशेष आहुतियां डाली। स्वामी चिदानंद सरस्वती एवं अन्य संतों ने शाह का गंगा तट पर रुद्राक्ष का पौधा, इलायची की माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर साध्वी भगवती ने कहा, अमित शाह भारत की सुरक्षा और आस्था के अद्भुत संगम हैं।

कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर भारत में कई ऐतिहासिक कार्यों को संपादित किया है। कहा, योग और वसुधैव कुटुम्बकम के दिव्य मंत्रों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अद्भुत योगदान है। इसके पूर्व गंगा आरती में सहभाग करने वाले सभी अतिथियों का साध्वी ने स्वागत किया। इस मौके पर योग गुरु स्वामी रामदेव, महंत रविन्द्र पुरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे।

इनके अलावा हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, डॉ धन सिंह रावत, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, संगठन महामंत्री अजय, महामंत्री आदित्य कोठारी, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानन्द गिरि, आचार्य बालकृष्ण, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णाचार्य आदि मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love