April 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

जसवंत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अव्वल

Spread the love

डीएवी इंटर कॉलेज में जनसंख्या नियंत्रण कानून देश के लिए हितकर पर अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राजधानी के डीएवी इंटर कॉलेज सभागार में शुक्रवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून देश के लिए हितकर विषय पर हुई अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में जसवंत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम रहा।

इसके अलावा प्रतियोगता में डीएवी इंटर कॉलेज दूसरे, जबकि ग्रेस एकेडमी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज को प्रथम सांत्वना पुरस्कार, इंडियन कैंब्रिज स्कूल को दूसरा और आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंटटाउन को तीसरा पुरस्कार मिला।

प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि उत्तराखंड की पहली गढ़वाली लोक गायिका डॉक्टर माधुरी बर्थवाल थी। माधुरी को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। संचालन
हिंदी विभाग की प्रवक्ता डॉक्टर अंजू तिवारी ने किया, जबकि डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने आभार जताया।

Loading

About The Author


Spread the love