उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसी नगर की घटना, हालत गंभीर
बेबाक दुनिया डेस्क
जालौन। शनिवार को सुबह घर से टहलने निकले पूर्व प्रधान को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से उनको कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
जालौन जिले के डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी पूर्व प्रधान संजय राजपूत (45) तुलसी नगर मोहल्ले में परिवार संग रहते हैं। शनिवार सुबह पांच बजे टहलने के लिए घर से निकले, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुन लोग बाहर निकले और सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी असीम चौधरी ने लोगों से पूछताछ कर कहा कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। बताया कि अभी घटना की वजह पता नहीं चली है, पूर्व प्रधान से पूछताछ कर गोली मारने की वजह की जानकारी ली जाएगी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश