April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

दून एयरपोर्ट का फेज-2 टर्मिनल शुरू

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागर मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शुभारंभ

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। वसंत पंचमी पर 14 फरवरी को देहरादून एयरपोर्ट टर्मिनल फेज-2 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकार्पण कर शुभारंभ किया।

इसके बाद फेज-2 को हवाई पैसेंजरों के लिए खोल दिया गया। फेज वन में प्रस्थान और फेज टू में आगमन की व्यवस्था की गई है। इससे एयरपोर्ट की यात्री क्षमता पहले के मुकाबले 10 गुना बढ़ जाएगी। इस नई बिल्डिंग में चार एयरोब्रिज भी बनाए गए हैं, जिससे हवाई यात्री धूप और बारिश से बचते हुए विमानों तक आराम से आवाजाही कर सकेंगे। करीब 486 करोड़ की लागत से बनाए गए इस नए टर्मिनल का करीब दो साल पहले निर्माण शुरू किया गया था।

आठ अक्तूबर 2021 को केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेज वन का लोकार्पण किया था। एयरपोर्ट टर्मिनल के फेज टू की पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट बनाया गया है, जिसमें यात्रियों के साथ ही आमजन भी चाय, कॉफी, नाश्ते का स्वाद चख सकेंगे। अंदर दो फव्वारे भी बनाए गए हैं।

Loading

About The Author


Spread the love