दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर बुधवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे रिवर फ्रंट
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर बुधवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उत्तराखंड आने का भी निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना। कहा, साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात के तत्कालीन सीएम और वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुआ है।
कहा, यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है। कहा, सुनियोजित रूप से विकसित किया गया रिवर फ्रंट गुजरात के कई पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बताया, देश-विदेश से इस प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश