गैरसैंण सत्र के दौरान निलंबित 15 कांग्रेस विधायकों का निलंबन किया निरस्त
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बुधवार को उत्तराखंड विधान सभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के व्यवस्था का प्रश्न उठाने पर स्पीकर ने पुरानी कार्यवाही को निरस्त कर सभी 15 विधायकों का निलंबन निरस्त कर दिया।
सदन में कांग्रेस के प्रीतम सिंह ने 14 मार्च 2023 को गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान 15 कांग्रेस विधायकों को निलंबित करने का मुद्दा उठाया। कहा, नियम के तहत निलंबन नहीं हुआ। साथ ही सरकार की तरफ से किसी के द्वारा निलंबन का प्रस्ताव नहीं रखा गया, इसलिए निलंबन गलत था।
प्रीतम ने कहा, लोकसभा और राज्यसभा में भी सांसदों का निलंबन सरकार की तरफ से प्रस्ताव जाने पर ही होता है
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने निलंबित 15 कांग्रेस विधायकों के निलंबन को वापस ले लिया और सदन की कार्यवाही से भी प्रकरण को हटा दिया। गौरतलब हो कि गैरसैंण विधानसभा सत्र में अनुशासनहीनता के मामले में स्पीकर ने एक दिन के लिए निलंबित किया था।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश