April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पुलिस मुठभेड़ में मेरठ के बदमाश को लगी गोली

Spread the love

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बिहारीगढ़ में देर रात हुई मुठभेड़, अस्पताल में भर्ती

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बृहस्पतिवार की देर रात उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा में देहरादून पुलिस से मुठभेड़ के दौरान मेरठ के एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश को श्रीमहंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाश के ख़िलाफ़ कई मुक़दमे दर्ज हैं।

इस बाबत राजधानी के बड़े पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया, मुठभेड़ में घायल बदमाश दो दिन पहले ऋषिकेश में एक ज्वेलर्स के यहां हुई लूट में शामिल था। बताया, बृहस्पतिवार को देर रात सूचना मिली कि आशारोड़ी के पास जंगल में कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात की फिराक में छिपे हुए हैं। इनमें से एक दून ज़िले में भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है।

बताया, जब दून पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश ने अपना नाम मनोज़ सिरोही निवासी पथोली, सरधना मेरठ बताया है। सिरोही दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई लूट में शामिल था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

Loading

About The Author


Spread the love