श्रीनगर की बस्तियों में भी चहलकदमी कर रहा गुलदार, सीसीटीवी में कैद
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी जिले के खिर्सू विकास खंड क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम ग्यारह साल के किशोर को गुलदार ने निवाला बना लिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को शाम खिर्सू विकास खंड के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में राकेश सिंह का बेटा अंकित सिंह (11) गोशाला के समीप गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ कंचे खेल रहा था। इस दौरान एक कंचा दूर चला गया। अंकित कंचे को उठाने जब गया तो उसी समय झाड़ी में छिपे गुलदार ने अंकित पर हमला कर दिया।
इस दौरान चीख पुकार सुन अंकित के परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, खिर्सू के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संपत रावत ने बताया, गांव में दहशत का माहौल है। बताया, गांव के बीचों बीच घटना हुई है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग की है।
बस्तियों में घूम रहा गुलदार
पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में आवासीय बस्तियों में गुलदार के चहलकदमी करने की वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। यहां कई स्थानों पर गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व बजीरों के बाग में एक साथ तीन गुलदार दिखे थे। अब शनिवार को फिर अलनंदा कालोनी में सीसीटीवी कैमरे में गुलदार की मूवमेंट दिखाई पड़ी है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश