कलश यात्राओं संग राम कथा और प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का भी अभियान चलाया जाए
उत्तरायणी पर होने वाले आयोजन अयोध्या थीम पर आयोजित करने के भी मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। 22 जनवरी के दिन का जहां पूरे देश समेत विश्व को बेसब्री से इंतजार है, वहीं देश में हर जगह और हर राज्य में भव्य समारोह आयोजित करने की रूपरेखा भी बननी शुरू हो गई है।
…और हो क्यों न, क्योंकि करीब साढ़े पांच सौ साल बाद सभी के ईस्ट भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान जो होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की कि वे दीपोत्सव के साथ ही कई आयोजन इस दौरान में करें।
मुख्यमंत्री ने घरों में दीपोत्सव के साथ ही इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाने का भी लोगों से आह्वान किया। इसके अलावा स्कूलों में भगवान श्रीराम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित को कहा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश