May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। टूरिस्ट बस की टक्कर से सोमवार को तड़के एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे पिता और पुत्र की मौत हो गई। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज बस को कब्जे में ले लिया।

सुबह पांच बजे इब्राहिमपुर निवासी पिता पुत्र मनसब (50) और अदनान (19) ट्रैक्टर-ट्रॉली में चेरी लेकर आ रहे थे। पीछे से पश्चिम बंगाल की तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और पिता-पुत्र दोनों की मौके पर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया, बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Loading

About The Author


Spread the love