May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बाइक स्टंटबाजों और शोहदों पर नकेल कसे पुलिस : योगी

Spread the love

बोले, प्रदेश के हर जिले में महिला थाना के अलावा एक और महिला थानाध्यक्ष होगी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

लखनऊ। बाइक स्टंटबाजों, शोहदों और जातिसूचक चिन्ह लिखाकर वाहन चलाने वाले चालकों की अब खैर नहीं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के हुक्म दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने एलान किया कि अब प्रदेश के हर जिले में महिला थाना के अलावा एक महिला थानाध्यक्ष और भी होंगी। उन्होंने कहा, सरकार और बड़े अफसरों की अब सीधी निगरानी में हर थाना, सर्किल, रेंज, जोन होंगे, अगर कहीं पर भी गड़बड़ी हुई तो पद से हाथ धोने के साथ ही सेवा भी समाप्त कर दी जाएगी।

उपरोक्त बात मुख्यमंत्री की योगी ने प्रदेश के सभी थानों, सर्किल, रेंज, ज़ोन संग एक साथ संवाद करने के दौरान कही। उन्होंने कहा, मिशन शक्ति का अगला चरण शारदीय नवरात्र से शुरू होगा। कहा, शक्ति दीदी के साथ गांव-गांव में महिलाओं को और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने 14 अक्टूबर तक गौतमबुद्ध नगर समेत 17 नगर निगमों में सेफ सिटी के लिए कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान योगी ने आपराधिक घटनाओं की स्थिति और आईजीआरएस में थानों, सर्किल और पुलिस कप्तान/पुलिस कमिश्नर के प्रदर्शन की समीक्षा भी की। उन्होंने पुलिस कप्तानों और पुलिस कमिश्नर को दागी छवि वालों थाना और सर्किल का प्रभार किसी भी हालत में नहीं देने के निर्देश दिए। उन्होंने एसओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि माफिया कोई भी हो, पूरी कठोरता से उसके खिलाफ कार्रवाई करें।

योगी ने पुलिस अफसरों से पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा, किसी भी घटना को छोटा और बड़ा न समझे, जनता का हित शीर्ष प्राथमिकता में रखें। उन्होंने कहा, प्रदेश में निवेश करने वाले निवेशकों और यहां पर घूमने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा-सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने थानेदारों से कह, महिला बीट सिपाही और ग्राम चौकीदारों से हर सप्ताह संवाद किया जाए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मोटोजीपी और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के व्यवस्थित और बेहतर आयोजन के लिए गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की सराहना।

Loading

About The Author


Spread the love