May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बिना वीजा और पासपोर्ट के रह रहे बांग्लादेशी को पुलिस ने दबोच

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। जिले की कलियर पुलिस ने मंगलवार की रात उर्स में पहुंचे बिना वीजा और पासपोर्ट के बांग्लादेशी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। यह दो दिन पूर्व यहां आया था।

कलियर में चल रहे उर्स को लेकर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट है और संदिग्धों पर नजर रख रही है। मंगलवार की रात एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले खुद को गुजरात का रहने वाला बताया, लेकिन बाद में टूट गया और अपने को बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए नाम शेख अब्दुल रफीक निवासी ग्राम मोनी, जिला बागेरहाट डिवीजन खुलना, बांग्लादेश बताया।

बताया, वह बिना वीजा और पासपोर्ट के वर्ष 2012 में गुजरात आया था और मजदूरी करने लगा था। दो दिन पूर्व ही वह गुजरात से ट्रेन से कलियर आया था। इस बाबत पुलिस अधीक्षक देहात एसके सिंह ने बताया, बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Loading

About The Author


Spread the love