April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भारत के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी

Spread the love

रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। बुधवार तीन जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 11 फीसदी तक बढ़ गए थे और मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 15.11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि इससे पूर्व यह 14.47 लाख करोड़ रुपये था।

इसके साथ ही गौतम अडानी की संपत्ति मुकेश अंबानी से ज्यादा हो गई है, जिससे वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानी परिवार की कुल संपत्ति बढ़कर अब 9.37 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि तीन जनवरी को यह संपत्ति 8.98 लाख करोड़ रुपये थी।

मुकेश अंबानी के परिवार की कुल संपत्ति 9.28 लाख करोड़ रुपये है। गौरतलब हो कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर अपने शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंटिंग में हेरफेर का आरोप लगाया था इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और ग्रुप की संपत्ति आधी हो गई थी।

Loading

About The Author


Spread the love