May 26, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

‘महिला नीति लागू करने का निर्णय मातृशक्ति का सम्मान’

Spread the love

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की महिला नीति को जल्द लागू कराने की घोषणा का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आभार जताते हुए कहा, यह राज्य की समस्त मातृशक्ति का सम्मान है।

कहा, एक ऐसे विशेष दिन इस नीति को जल्द लागू कराने की घोषणा की गई, जो स्वयं में मातृशक्ति को समर्पित है, क्योंकि यह राज्य हमें मातृशक्ति के संघर्ष की देन से ही मिला है। राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन की सरकार द्वारा महिला नीति को लागू कर महिलाओं के हित के लिए एक और ऐतिहासिक कदम होगा।

कंडवाल ने बताया, महिला आयोग के नेतृत्व में दिसंबर 2022 में इस नीति का द्वितीय ड्राफ्ट तैयार होने के बाद आयोग ने महिला नीति में राज्य की महिलाओं के सुझाव के लिए, इसके बाद मार्च में महिला आयोग ने नीति के ड्राफ्ट को शासकीय क्रियान्वयन के लिए शासन को सौंपा था। जिस पर योजना विभाग ने सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस नियोजन विभाग को ड्राफ्ट को और समृद्ध करते हुए कई विषयों के एक्सपर्ट, स्टॉक होल्डर्स व अधिकारियों के साथ अंतिम रूप देकर तैयार कर लिया है।

कहा, यह बहुत ही गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ये ऐतिहासिक कार्य उत्तराखंड राज्य की महिला नीति को लागू कराने का निर्णय लिया जा रहा, जो राज्य की महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्त बनाने का काम करेगा। साथ ही शहरी महिलाओं के साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी मजबूती देने का काम करेगा।

Loading

About The Author


Spread the love