February 22, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

‘राजा की आएगी बारात’ के निर्माता सलीम अख्तर सुपुर्द-ए-खाक

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

मुंबई। ‘राजा की आएगी बारात’, ‘चांद सा रोशन चेहरा’, ‘बादल’, ‘फूल और अंगार’, ‘कयामत’ और ‘बाजी’ जैसी फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता सलीम अख्तर (82) का मंगलवार (8 अप्रैल) को शाम कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल मुंबई में इंतकाल हो गया। वह अपने पीछे पत्नी शमा अख्तर और बेटे समाद अख्तर को छोड़ गए हैं।

बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे जोहर की नमाज के बाद इरला मस्जिद के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की हस्तियां मौजूद थीं। पिछले कुछ दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे। बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाने वाले सलीम अख्तर ने कई कलाकारों को ब्रेक दिया था। 1997 में रिलीज फिल्म राजा की आएगी बारात में सलीम अख्तर ने रानी मुखर्जी को ब्रेक दिया था।

2005 में चांद सा रोशन चेहरा में तमन्ना भाटिया को ब्रेक दिया था। सलीम अख्तर ने अपने प्रोडक्शन हाउस आफताब पिक्चर्स के बैनर तले ‘चोरों की बारात’, ‘कयामत’, ‘लोहा’, ‘बंटवारा’, ‘फूल और अंगारे’, ‘बाजी’, ‘इज्जत’ और ‘बादल’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें सीधे-सादे और सरल व्यवहार के लिए जानते थे। सलीम अख्तर के निधन के बाद उनकी पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

About The Author


Spread the love