May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

‘रामपुर तिराहा में क्रूरतापूर्वक बर्ताव किया गया’

Spread the love

यूपी के मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा पहुंचे मुख्यमंत्री ने दी शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सोमवार को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पर उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों के ऊपर बर्बरतापूर्वक कांड में शहीद हुए लोगों की 29वीं बरसी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी, वहीं घटना को न भूलने वाला बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष की वजह से हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आंदोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास को सरकार प्रयासरत है। कहा, दो अक्तूबर 1994 को उत्तराखंड अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आंदोलन कर रहे हमारे नौजवानों, माताओं-बहनों के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में क्रूरतापूर्वक बर्ताव किया गया।

कहा, कई आंदोलनकारियों की इसमें शहादत हुई। उनके सघंर्षों और शहादत के कारण ही हमें नया राज्य मिला। कहा, राज्य सरकार आंदोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका उपस्थित थे।

उधर, रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा, राज्य का जन्म बड़े संघर्षों और बलिदानों से हुआ है। कहा, यह राज्य उन शहीदों और आंदोलनकारियों के संघर्ष की देन है, जिन्होंने राज्य की स्थापना के लिए कई दशकों तक संघर्ष किया।

वहीं, शहीदों की स्मृति में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के कनखल स्थित हरी गिरी घाट पर दीपदान किया। इस दौरान शर्मा ने कहा, हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हम शहीदों और आंदोलनकारी के सपनों का उत्तराखंड बनाएं। इस मौके पर हरिओम शर्मा, जगदीश पंत, नीरज, प्रभु दयाल भट्ट, पंकज योगेश आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love