बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार को मध्य कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणियन ने सपरिवार भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन करने के लिए पहुंचे। मध्य कमान के आर्मी कमांडर ने आम यात्रियों के बीच ही दर्शन भगवान के दर्शन किए। रविवार सुबह सबसे पहले मध्य कमान के आर्मी कमांडर केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने अगवानी की। यहां से दर्शन करने के बाद हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे।
बदरीनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद सपरिवार विशेष पूजा में शामिल हुए। यहां रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले और भगवान बदरीविशाल का प्रसाद ग्रहण किया। यहां पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने स्वागत किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश