May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

विपक्षी गठबंधन ने 14 टीवी एंकर्स के कार्यक्रमों से किया किनारा

Spread the love

गठबंधन की मीडिया समिति ने वर्चुअल बैठक कर जारी किया बयान

बेबाक दुनिया ब्यूरो

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए (इंडिया) ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक कर न्यूज चैनल के 14 टीवी एंकर के किसी भी कार्यक्रम और टीवी डिबेट से हिस्सा से लेने से एकदम से मना कर दिया है।

इस फैसले पर भाजपा ने तीखा तंज कसते हुए इसे विपक्षी गठबंधन का टीवी मीडिया पर आपातकाल लगाने की संज्ञा दी है। विपक्षी गठबंधन ने इन सभी टीवी एंकरो के कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा करते हुए मीडिया को एक बयान जारी किया है। गठबंधन की मीडिया समिति ने इनके कार्यक्रमों में प्रतिनिधि नहीं भेजने का फैसला लिया है।

वर्चुअल बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी कांग्रेस ने एक बयान जारी कर दिया। कहा, 14 टीवी एंकर्स के किसी भी कार्यक्रम या डिबेट में गठबंधन का कोई भी प्रतिनिधि हिस्सा नहीं लेगा। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा, कुछ चैनलों ने पिछले सालों से नफरत का बाजार सजा रखा है।

कहा, विपक्षी दल ऐसी किसी भी कार्रवाई में हिस्सेदार नहीं बनना चाहता, जो पूरे समाज में नफरत का बाजार सजाकर रखा हुआ है। कहा, हम किसी भी एंकर के विरोधी नहीं हैं, उनकी देश तोड़ने वाली हरकतों का हम विरोध करेंगे। खेड़ा ने कहा, भारी मन से हमने इन सभी एंकरो सूची जारी की है। कहा, हमें उम्मीद है, ये एंकर अपने खुद के अंदर आत्मनिरीक्षण कर कुछ सुधारात्मक भी कदम उठाएंगे।

इन एंकर्स की जारी की गई सूची

अर्नब गोस्वामी, चित्रा त्रिपाठी, अदिति त्यागी, सुशांत सिन्हा, सुधीर चौधरी, गौरव सावंत, अमन चोपड़ा, रूबिका लियाकत, शिव अरूर, अमीश देवगन, नविका कुमार, प्राची पराशर, आनंद नरसिम्हन, अशोक श्रीवास्तव।

Loading

About The Author


Spread the love