April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

वीरचंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी विवि की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2024 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया।

छात्र-छात्राएं स्नातक, परास्नातक और पीएचडी में प्रवेश के लिए 31 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उधर, बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परविन्दर कौशल ने कुलसचिव डा. एसपी सती, निदेशक शोध डा. अमोल वशिष्ठ एवं प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. वीपी खंडूड़ी की मौजूदगी में घोषित किया। कहा, औद्योनिकी एवं वानिकी ​शिक्षा में बेहतर ​शैक्ष​णिक वातावरण के लिए विवि प्रशासन लगातार ठोस प्रयास कर रहा है।

विवि की प्रवेश परीक्षा सभी स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए 14 जुलाई को प्रदेश के पांच परीक्षा केंद्रों भरसार, रानीचौरी, देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर में सम्पन्न हुई थी। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. वीपी खंडूड़ी ने बताया, स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु कृष्णा चौहान प्रथम, हर्षिता उनियाल द्वितीय एवं अम्बिका तृतीय स्थान पर रहे।

परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा में मीताक्षी त्रिपाठी प्रथम, हरप्रीत द्वितीय एवं दिक्षा नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पीएचडी में शिवम सेमवाल प्रथम, रितिका मौर्य द्वितीय और अमन पौखरियाल तृतीय स्थान पर रहे। बताया, समस्त उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 31 जुलाई से प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जल्द प्रवेश के लिए काउंसिलिंग सहित अन्य गतिवि​धियों तेजी से की जाएंगी।

Loading

About The Author


Spread the love