May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

शहीद मेजर राजेश अधिकारी के नाम से जाना जाएगा केंद्रीय पुस्तकालय

Spread the love

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के केंद्रीय
पुस्तकालय का नाम महावीर चक्र विजेता के नाम किया गया

शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन से इसका वर्चुअली शुभारंभ किया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के केंद्रीय पुस्तकालय का नाम महावीर चक्र विजेता शहीद मेजर राजेश अधिकारी के नाम किया गया। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शुक्रवार को राजभवन से इसका वर्चुअली शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा, यह खुशी और गर्व का क्षण है कि राष्ट्र के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र रहे शहीद मेजर राजेश अधिकारी के नाम पर केंद्रीय पुस्तकालय का नाम रखने के ऐतिहासिक पलों के हम सभी साक्षी बन रहे हैं। हम शहीद मेजर राजेश अधिकारी के देश प्रेम से ओतप्रोत जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता को कायम रखने में योगदान देंगे।

कहा, यह कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि मेजर राजेश ने अपनी बीएससी की पढ़ाई इसी विवि से की थी। कहा, कारगिल युद्ध में ऑपरेशन विजय के दौरान उत्तरखंड के भी 75 जांबाजों ने देश की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। इनमें एक नाम मेजर राजेश अधिकारी का भी शामिल है।

कहा, राजेश अधिकारी ने जहां खुद गोली से छलनी होकर भी दुश्मनों के बंकर तबाह कर दिए थे, वहीं अदम्य साहस से प्वाइंट 4590 पर कब्जा कर शहादत प्राप्त की। मेजर राजेश को असाधारण वीरता एवं सर्वाेच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया जो उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

कहा, आज के दिन हम देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले अपने जांबाज सैनिकों के बलिदान को कभी न भूलने की प्रतीज्ञा लें। कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सभी अमर शहीदों के साथ शहीद मेजर राजेश अधिकारी को पुनः नमन करते हुए विश्वास जताता हूं कि देश के शहीद वीर जवानों का शौर्य और अदम्य साहस सभी युवाओं को राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता रहेगा।

Loading

About The Author


Spread the love