बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। बुधवार को पतंजलि योग ग्राम पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
चौहान परिवार सहित हरिद्वार पहुंचे और रामदेव से चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा, शांतिकुंज के संस्थापक श्रीराम आचार्य की समाधि पर पहुंचकर गुरु के आशीर्वाद से मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की है। कहा, गायत्री तीर्थ पहुंचने के बाद उनमें एक नई ऊर्जा भर जाती हैं।
कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो काम हो रहे है वे एक सुखद स्वप्न के समान लगते हैं। कहा, देश के निर्माण के लिए भाजपा ही सबसे अच्छी पार्टी है। कहा, भाजपा सभी तबकों का भला चाहने वाली पार्टी है, बाकी सभी अपने अपने स्वार्थों में लिप्त हैं। कहा, भाजपा विकास की बात करती है और सभी का विकास भी करती है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश