May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

संविदा में तैनात खेल प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ा

Spread the love

खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं, खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने में खेल प्रशिक्षकों की अहम भूमिका

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में खेल विभाग में संविदा पर काम कर रहे खेल प्रशिक्षकों का सरकार ने मानदेय बढ़ाते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण की तर्ज पर कर दिया है। बढ़े मानदेय का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षकों के बहुत कम मानदेय को देखते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया गया। खेल मंत्री ने कहा, विभाग में कोच का वेतन बहुत कम होने से बेहतर कोच विभाग की तरफ रुख नहीं करते थे।

कहा, प्रदेश में खेलों की गुणवत्ता सुधारने और बेहतर खिलाड़ियों को तराशने के लिए खेल प्रशिक्षकों का मानदेय सम्मानजनक होना जरूरी था। खेल मंत्री ने खेल प्रशिक्षकों को मानदेय बढ़ने पर शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

प्रशिक्षकों का इस तरह बढ़ा मानदेय

अर्जुन/दोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी/प्रशिक्षक अथवा ओलंपिक/वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके खिलाड़ी/प्रशिक्षक अथवा एशियाई/कॉमनवेल्थ एफो एशियन/सैफ गेम्स में पदक विजेता एवं एनआईएस से नियमित कोर्स का प्रशिक्षण डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक को 45,000 रुपये।

एशियाई/कॉमनवेल्थ एफो एशियन/सैफ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ी/प्रशिक्षक अथवा ऐसे खिलाड़ी/प्रशिक्षक जिन्होंने एशियाई कॉमनवेल्थ एवं एफो एशियन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया हो एवं एनआईएस से नियमित कोर्स का प्रशिक्षण डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक को 35,000 रुपये।

ऐसे खिलाड़ी/प्रशिक्षक जिन्होंने एशियाई कॉमनवेल्थ एफो एशियन/सैफ गेम्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया हो या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया हो अथवा एनआईएस नियमित कोर्स का प्रशिक्षण डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक को 25,000 रुपये।

ऐसे खिलाड़ी/प्रशिक्षक जिन्होंने सीनियर नेशनल में पदक प्राप्त किया हो उनको 20,000 रुपये।

सीनियर वर्ग नेशनल में प्रतिभाग/अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पदक प्राप्तकर्ता/अखिल भारतीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले को 15,000 रुपये।

अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग/सीनियर नॉर्थ जोन में प्रतिभाग/जूनियर नेशनल में पदक/सब जूनियर में पदक/नेशनल स्कूल गेम्स में पदक/एनआईएस सर्टिफिकेट कोर्स/भारतीय सेवा में सर्विसेज/कमांड/अखिल भारतीय पुलिस गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ी/प्रशिक्षक को 12,000 रुपये मानदेय मिलेगा।

Loading

About The Author


Spread the love