बेबाक दुनिया डेस्क
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित संगम के तट पर सइंयाजी की जय हो फिल्म की शूटिंग मुहूर्त शॉट के साथ शुरू हो गई। फ़िल्म की कहानी रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित है।
फिल्म की शूटिंग खूबसूरत संगम के तटों पर की जाएगी। एसडीआरएस इंटरटेनमेंट और मान्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म के किरन सिंह और अमलेश निर्माता हैं, जबकि फ़िल्म के निर्देशक सुनील मांझी हैं। प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मधुकर आनंद ने फ़िल्म में संगीत दिया है।
प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक, फिल्म सइंयाजी की जय हो में पति-पत्नी की नोकझोंक और उस रिश्ते के आसपास के लोगों के साथ के तालमेल को उकेरा गया है। फिल्म में एक पत्नी भक्त पति को पत्नी के प्रति प्यार और समर्पण को दर्शाया जाएगा। बताया, फ़िल्म की शूटिंग अभी कुछ दिन प्रयागराज और उसके आसपास के लोकेशन पर की जाएगी।
ये हैं फिल्म के कलाकार
विक्रांत सिंह, सुधीर सिंह, चांदनी सिंह, जोया खान, प्रीति मौर्या, महेश आचार्या, प्रेम दुबे, माया यादव, जय प्रकाश, संजय वर्मा, मटरू, संजू सोलंकी, रिंकू आयुषी, परी सिंघानिया, सौरभ रसगुल्ला, प्राची सिंह, राशि मांझी, साहिल शेख़, सुबोध दादा और हिमेश शर्मा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश