बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसा स्थल पहुंचे और टनल के अंदर बारीकी से निरीक्षण कर अफसरों से जानकारी ली।
इस मौके पर आर्य के साथ कांग्रेस नेता विजयपाल सजवान, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भी मौजूद थे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, विपक्ष के रूप में हम सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन यहां रेस्क्यू ऑपरेशन में राज्य सरकार द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है।
आरोप लगाया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या भी स्पष्ट नहीं है। कहा, राष्ट्रीय आपदा के नियमों का भी पालन यहां पर नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि राज्य सरकार का पूरा सिस्टम ही फेल है। कहा, मजदूरों की दशा समझिए, उनकी सांस टूट रही है। सब ईश्वर भरोसे हैं।



![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश