बोले, प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर निरंतर बनाए हुए है नजर
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। मंगलवार की रात कोटद्वार और यमकेश्वर क्षेत्र में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से हुए जानमाल की क्षति को लेकर पमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा, सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर नजर बनाए हुए हैं।
बताया, मंगलवार की रात को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित कोटद्वार, लैंसडौन और यमकेश्वर में पौड़ी गढ़वाल के डीएम डॉ. आशीष चौहान रात से ही मुआयना कर रहे हैं। गत दिवस देर शाम उन्होंने लैंसडौन क्षेत्र के देवडाली, पट्टी कौड़िया में हुई कार दुर्घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया।
बुधवार सुबह जिलाधिकारी ने भूस्खलन के कारण बंद दुगड्डा-कोटद्वार मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मोटर मार्ग पर जल्द-से जल्द यातायात सुचारू करने के लिए अतिरिक्त जेसीबी की तैनाती करें। इसके बाद डीएम ने गुमखाल-लक्ष्मण झूला मोटर मार्ग पर प्रभावित कई स्थानों का मुआयना करते हुए एसडीएम कोटद्वार व यमकेश्वर को निर्देश दिए कि आपदा से हुआ जानमाल की क्षति का तत्काल आकलन करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने एसडीएम को यह भी निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को दी जाने वाली तात्कालिक सहायता व राहत राशि का प्राथमिकता से भुगतान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी संग कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
पिछले दिनों कोटद्वार के ग्राम चुना महेड़ा, पट्टी-अजमेर पल्ला में रहमत अली का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमे एक के दबे होने की बात बताई गई है। डीएम ने एसडीएम कोटद्वार व राहत एवं बचाव दल को आवासीय भवन में दबे एक व्यक्ति को रेस्क्यू करने की कार्रवाई में तेजी लाने को निर्देश हैं।
इसके साथ ही पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से कोटद्वार और यमकेश्वर क्षेत्र में हुई जानमाल की क्षति का राजस्व कर्मियों द्वारा आकलन की कार्यवाही जारी है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश