July 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम ने प्रभु श्रीराम से मांगी प्रदेश की खुशहाली

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

देहरादून। रविवार को दीपावली के दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान श्रीराम के सामने दीप जलाकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी दिवाली के मौके पर राजधानी के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर पहुंचे और मौजूद लोगों को जहां दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, वहीं संघ कार्यालय पर फूलों से निर्मित भगवान श्रीराम के मंदिर की प्रतिकृति पर दीप जलाया और भगवान श्रीराम से प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love