चंद्रमा पर चंद्रयान-3 उतारने के बाद इसरो का सूर्य मिशन दो सितंबर से शुरू होगा
आदित्य-एलवन 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य के हेलो आर्बिट में स्थापित होगा
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को उतारने के बाद अब इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-एलवन दो सितंबर को उड़ान भरेगा। इसरो ने आम लोगों को भी इस पल का गवाह बनने के लिए दर्शक दीर्घा में आमंत्रित किया है।
दो सितंबर को बंगलुरू स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के श्री हरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से आदित्य एलवन पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य के हेलो आर्बिट पहुंचेगा और इसी आर्बिट पर स्थापित हो जाएगा।
सोमवार को इसरो ने अधिकृत रूप से प्रक्षेपण का एलान करते हुए बताया कि दो सितंबर को आदित्य-एलवन श्री हरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से सूर्य के मिशन का सफर सुबह 11.50 से शुरू करेगा। बताया कि श्री हरिकोटा से इस प्रक्षेपण की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
इसरो ने प्रक्षेपण के पल को अपनी खुली आंखों से देखने के लिए आमजन को भी आमंत्रित किया है। इसरो का कहना है कि जो भी शख्स इस पल का गवाह बनना चाहता है वह श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण दर्शक दीर्घा में आ सकता है। बताया कि इसके लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश