बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को 10 किमी रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाले अंकित कुमार को सम्मानित किया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने राज्यभवन में शुक्रवार को इसी माह गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में 10 किमी रेस में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले राज्य के एथलीट अंकित कुमार को सम्मानित किया। उधर, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय खेलों में 10 किमी रेस में स्वर्ण हासिल करने वाले अंकित कुमार को सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एथलीट अंकित को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। एक नवंबर को गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेल में 10 किमी रेस में उत्तराखंड के अंकित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने रेस 29 मिनट 51 सेकेंड में पूरी की थी। अंकित मूल रूप से पौड़ी जिले के पैठाणी के निवासी हैं।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश