May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

स्कूलों का जीर्णोद्धार, ज्ञान का पुनर्निर्माण हमारा मूलमंत्र : ऋतु खंडूड़ी

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। स्कूलों का जीर्णोद्धार, ज्ञान का पुनर्निर्माण इस मूलमंत्र के साथ हम विस क्षेत्र कोटद्वार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए स्कूलों का जीर्णोद्धार करा रहे हैं।

उपरोक्त बात पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बदरीनाथ मार्ग पर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कही। उन्होंने कहा, हम एक सशक्त और साक्षर समाज की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं और हम एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हैं। हमारे स्कूलों का जीर्णोद्धार केवल भविष्य के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा के स्तर को भी सुधारेगा।

कहा, समय के साथ, हमारे स्कूलों की पारंपरिक संरचना में कई समस्याएं भी आई हैं। कहा, हमने कोटद्वार के स्कूलों का जीर्णोद्धार करने हेतु प्राथमिकता दी, जिस पर हम कार्य कर रहें हैं। इस दौरान विस अध्यक्ष ने जिला खनिज और न्याय निधि से भवन के जीर्णोद्धार हेतु 18.88 लाख की लागत के होने वाले कार्यों का शिलान्यास भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड 13 नगर मालगोदाम रोड स्थित विद्यालय बालिका नगर में विधायक निधि से 6.50 लाख की लागत से निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया।

इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनका आभार जताया। वहीं, स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने भी उनका आभार एवं धन्यवाद जताया। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आयुजुदीन, प्रधानाचार्य सुनीता मधवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरी सिंह पुंडीर, कमल नेगी, मनीष भट्ट, नीना बैंजवाल, रामेश्वरी देवी, नीरू बाला खंतवाल, अनीता भारद्वाज, अनीता गौड़ आदि मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love