June 24, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हजारों सैनिकों को दिवाली बोनांजा, रानीपोखरी में खुली सीएसडी कैंटीन

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रानीपोखरी में रविवार को सेना की 14 इन्फेंट्री डिवीजन ने क्षेत्र के करीब 12 हजार से ज्यादा सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सीएसडी कैंटीन का तोहफा दिया है।

सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ शहीद जवान जगेंद्र सिंह चौहान की पत्नी किरण चौहान और ब्रिगेडियर अर्जुन कुटी ने संयुक्त रूप से किया। कैंटीन के लिए रानीपोखरी ग्राम सभा ने करीब पौने दो बीघा जमीन दी है। प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा, पहले कैंटीन भानियावाला में संचालित की जाती थी, लेकिन 10 साल पूर्व बंद हो गई थी। कहा, कैंटीन खुलने से क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को 20 से 30 किमी दूर रायवाला और देहरादून नहीं जाना पड़ेगा

इस मौके पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा, क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की लंबे समय से रानीपोखरी में कैंटीन खोलने की मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। इस मौके पर ब्लॉक लीग संगठन के अध्यक्ष कमांडर शौकीन सिंह माथारू, उपाध्यक्ष बीपी शर्मा, सुनील शर्मा, देवेंद्र चौहान, कैप्टन मोर सिंह राणा, सूबेदार सुनील कुमार, सतीश चंद्र, सूबेदार सत्य सिंह, सत्यपाल खत्री, राजेंद्र सिंह रावत, देवास तमांग, करनाल, दीवान सिंह रावत, हर्ष सिंह रावत आदि रहे।

Loading

About The Author


Spread the love