बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। पौड़ी जिले के कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर शनिवार की दोपहर अचानक जंगल से हाथी सड़क पर आ गया, जिससे एक घंटे तक यातायात ठप हो गया।
इस दौरान हाईवे पर वाहन सवारों और पैदल चल रहे लोगों को उसने दौड़ाया भी। हाथी द्वारा दौड़ाने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी तरह हाथी को जंगल में खदेड़ा। इस बाबत दुगड्डा रेंज के फॉरेस्ट कर्मियों ने बताया कि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बताया कि हाथी के सड़क पर आने से एक घंटे तक हाईवे पर यातायात जरूर ठप रहा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश