एशियाड में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम की सदस्य हैं वंदना कटारिया
घर पहुंचने से पहले वंदना ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का किया पूजन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। एशियाड में हॉकी का कांस्य पदक जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं वंदना कटारिया बुधवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचीं। इस दौरान खेल प्रेमियों और उनके परिजनों ने वंदना का भव्य स्वागत किया।

भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया घर पहुंचने से पहले हरकी पैड़ी पहुंची और गंगा का पूजन किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, अब उनका सारा ध्यान ओलंपिक खेलों के क्वालीफाइंग की तैयारी पर है। कहा, गांव वाले उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

कहा, चाहे हार हो या जीत दोनों पर ही प्यार मिलता है। चीन एशियाड में गोल्ड जीतने की तमन्ना थी, लेकिन कांस्य से ही संतोष करना पड़ा है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिसकी वजह से भारत एशियाड में पदकों का शतक लगा पाया है।

वंदना ने कहा, एशियाड में टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा और हम देश के लिए मेडल ला सके, इसकी खुशी हैं। भविष्य में होने वाले हॉकी गेम्स में गोल्ड लाए, इसके लिए तैयारी करेंगे। कहा, पीएम खिलाड़ियों का काफी उत्साहवर्धन करते हैं और देश के युवा खिलाड़ी भी भारत का नाम रोशन करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश