February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

होटल के बाहर बैठीं पांच महिलाओं को बेकाबू टैंकर ने कुचला, दो की मौत

Spread the love

महाराष्ट्र की रहने वाली हैं पांचों महिलाएं, बदरीनाथ धाम से आ रहीं थी, तीन का श्रीनगर के बेस अस्पताल में चल रहा इलाज

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार की देर रात ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गंगनाली में होटल के बाहर बैठी महाराष्ट्र की पांच महिलाओं को पानी के बेकाबू टैंकर ने कुचल दिया, जिससे दो की मौत हो गई।

हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका श्रीनगर के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्रीनगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, बदरीनाथ धाम की यात्रा कर महाराष्ट्र के तीर्थयात्री श्रीकोट के एक होटल में ठहरे हुए थे। देर रात होटल के आगे फुटपाथ पर पांच महिलाएं बैठी हुई थीं। इसी दौरान एक पानी का टैंकर बेकाबू होकर फुटपाथ पर बैठी पांचों महिलाओं को कुचल दिया। इस दौरान टैंकर का एक हिस्सा दीवार तोड़कर अंदर घुस गया।

हादसे में एक गाय का बछड़ा भी चपेट में आ गया। पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे टैंकर ने पहले गाय के बछड़े पर टक्कर मारी फिर होटल के बाहर बैठी महिला यात्रियों को कुचलते हुए होटल की दीवार तोड़ दी। दो महिलाएं टैंकर के नीचे फंस गईं, जिनको जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। बेस अस्पताल के डॉ. अजय विक्रम ने बताया, एक महिला का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दो को मामूली चोटें आई हैं। बताया, सभी घायलों की हालत खतरे के बाहर है।

इनकी गई जान

1- सरिता उर्फ गौरी (49) निवासी तिजकरा, जिला अकोला, महाराष्ट्र।

2- ललिता ताउरी (50) निवासी गोपालजिन, जिला अकोला, महाराष्ट्र।

ये हैं घायल

1- सारिका राजेश राठी निवासी मोधा, तहसील दरैपुर, जिला अमरावती, महाराष्ट्र।
2- संतोषी धनराज राठी निवासी तालुका भोतमार, जिला भोतमार, महाराष्ट्र।
3- मधुबाला राजेंद्र कुमार निवासी किथोरखैत, जिला अकोला, महाराष्ट्र।

Loading

About The Author


Spread the love