July 3, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

प्राचीनकाल से ही भारत में सनातन धर्म की परंपरा : रविंद्रपुरी

Spread the love

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने रवाना की गुरुकुल शिक्षा चेतना यात्रा, पूरे देश में करेगी भ्रमण

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। बृहस्पतिवार को हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना के बाद जूना अखाड़ा की गुरुकुल शिक्षा चेतना यात्रा पंचायती अखाड़ा निरंजन से देश भ्रमण के लिए शुरू हुई।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने अखाड़े से यात्रा को रवाना किया। यात्रा में शामिल संतों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया गया। ये संत देशभर में भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान सनातन गुरुकुल की पुनः स्थापना, मंदिरों का धन सनातन पर खर्च हो, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का मुद्दा उठाया जाएगा।

इस मौके पर रविंद्रपुरी महाराज ने कहा, प्राचीन काल से ही भारत में सनातन धर्म परंपरा, भारतीय संस्कृति और सभ्यता विश्व प्रसिद्ध रही है। कहा, यात्रा में शामिल संत देशभर में कई विषयों को लेकर भ्रमण करेंगे। श्रीमहंत स्वामी ब्रह्मानंद गिरी महाराज ने कहा, जूना अखाड़ा की ओर से गुरुकुल शिक्षा चेतना यात्रा प्रारंभ की गई है। विश्व भर में सनातन धर्म की अलख जगाने के लिए यह यात्रा की जा रही है।

बताया, अभी एक टोली निकली है। हर गांव और शहर तक यात्रा के जरिए पहुंच कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया जाएगा। गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने समेत सभी विषयों को लेकर यात्रा की शुरुआत की गई है।

अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा और युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष माधवेंद्र सिंह ने संतों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर उत्तराखंड मंडल के श्रीमहंत महेश्वरानंद गिरी, श्रीमहंत ब्रह्मानंद गिरी, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी अच्युतानंद गिरी, स्वामी प्रवणानंद गिरी, आचार्य गिरीश मिश्रा, शंकरानन्द गिरी, स्वामी वज्ञानंद गिरी आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love