January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

अंकित ने किलिमंजारो चोटी को किया फतह

Spread the love

साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची दुर्गम चोटी पर फहराया तिरंगा, उत्तराखंड का किया नाम रोशन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। पर्वतारोही अंकित कुमार भारती ने नौ फरवरी को दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची दुर्गम चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर उत्तराखंड व भारत का नाम रोशन किया।

किलिमंजारो तीन ज्वालामुखीय शंकु कीबो, मवेंजी और शिरा के साथ पूर्वोत्तर तंजानिया में एक निष्क्रिय स्ट्रेटो ज्वालामुखी है और अफ्रीका का सबसे ऊंचा पहाड़ है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 19,341 फीट है। किलिमंजारो दुनिया का सबसे ऊंचा मुक्त खड़ा पर्वत है। ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में अंकित के कूल्हे में चोट की वजह से स्टील रॉड डाली गई, इसके बावजूद उन्होंने पर्वतारोहण नहीं छोड़ा और किलिमंजारो चोटी को फतह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही बने।

वर्ष 2019 में बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स व 2021 में एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स, नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग उत्तरकाशी से ए ग्रेड के साथ पूर्ण किया। अंकित उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ में टेक्निकल कमेटी के सदस्य भी हैं। उनके अभियान की शुरुआत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा अंकित को तिरंगा देकर किया था।

अंकित की इस उपलब्धि पर सात बार माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट पदमश्री से नवराज सिंह, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित रीना कोशल धर्मशक्तु, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव केजेएस कलसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम बिंद, कोच गुरुफूल सिंह, बलूनी क्लासेज के अध्यक्ष विपिन बलूनी, आरएस राणा, अवतार सिंह, नीरज शर्मा आदि ने बधाइयां दी।

Loading

About The Author


Spread the love