सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का हुआ आगाज
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। निवेशक सम्मेलन का उद्देश्य इकॉनमी और इकोलॉजी को लेकर राज्य का समुचित विकास करना है। सरकार ने 44 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतार दिया है, जिससे लाखों युवकों को रोजगार भी मिलेंगे।




उपरोक्त बात राजधानी स्थित एफआरआई में आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर समिट के शुभारंभ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। समिट में शिरकत कर रहे देश विदेश से पहुंचे निवेशकों, नामचीन उद्योगपतियों से मुखातिब, मुख्यमंत्री धामी ने कहा, राज्य की कानून व्यवस्था उच्च कोटि की है। यहां पर किसी भी तरह की कोई समस्या निवेशकों को नहीं होगी। कहा, निवेश के लिए उत्तराखंड की अच्छी आबोहवा है और राज्य निवेश के सभी मानदंडों को प्राप्त करता है।
कहा, हमारी सरकार ने विभिन्न सेक्टर में निवेश मित्र नियुक्त किए हैं, जो पांच करोड़ रुपये से ऊपर के प्रोजेक्ट के लिए काम करेंगे। एक ही निवेश मित्र प्रोजेक्ट को धरातल तक पहुंचाएगा। धामी ने कहा, हमारे विश्व स्तरीय आईटीआई रुड़की, आईआईएम काशीपुर जैसे संस्थानों से निकलने वाले युवाओं के लिए यहीं पर मौके देने जा रहे हैं। प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते भरोसा दिलाता हूं कि सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।




कहा, डबल इंजन सरकार का मजबूत इरादा है, साथ ही संभावनाओं से भरा उत्तराखंड है। आप लोगों को ऐसा वातावरण कहीं और नहीं मिलेगा। कहा, सरकार गुजरात की तर्ज पर कन्वेंशन सेंटर भी बनाएगी। इसके पूर्व धामी ने निवेशकों का देवभूमि में स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), सभी पूर्व मुख्यमंत्री, धामी सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आदि भी मौजूद थे।
उधर, सुबह आईएमए में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया, फिर सड़क मार्ग से मोदी को लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश