May 4, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तराखंड : फिर डोली धरती, उत्तरकाशी में सोमवार तड़के आया भूकंप

Spread the love

यमुनाघाटी के कई इलाकों 2.9 तीव्रता के भूकंप के झटके सुबह 3.49 पर आए

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर सोमवार को तड़के डोल उठी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वैसे भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 2.9 थी, पर लोग नींद से जागकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

उत्तरकाशी जिले में सोमवार को तड़के कई क्षेत्रों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो रिएक्टर पैमाने पर 2.9 दर्ज किए गए। जिले के मोरी, बड़कोट और पुरोला तहसील क्षेत्र के लोग सोमवार को जब गहरी नींद में सोए हुए थे, तभी सुबह 3.49 बजे अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस होने पर जाग उठे और घरों से बाहर निकल आए।

बताया जाता है कि इस भूकंप के झटकों से किसी जनहानि या अन्य हानि की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत जरूर फैल गई थी। जानकारों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बिंदु बड़कोट तहसील क्षेत्र के स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था।

Loading

About The Author


Spread the love