June 24, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मसूरी में युवक और राजधानी में युवती की हत्या

Spread the love

युवती के साथ दुष्कर्म की भी आशंका, रायपुर थाना क्षेत्र का मामला

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी के एक होम स्टे में युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया, वहीं राजधानी के रायपुर क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया।

मसूरी शहर के भट्टा गांव के पास स्थित एक होम स्टे में हरिद्वार जिले के रुड़की के आदर्श नगर निवासी सत्य कुमार के बेटे कपिल चौधरी (24) का खून से लथपथ शव पुलिस ने बरामद किया। कपिल की गर्दन पर धारदार हथियार से हमलाकर उसको मौत के घाट उतारा गया था। आरोपी युवक की हत्या कर शव बेड के नीचे छिपाकर फरार हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंचे मसूरी के सीओ अनिल कुमार ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के गले में चोट के निशान के अलावा कमरे में खून के कई जगह छींटे भी पड़े हुए थे। होम स्टे संचालक के अनुसार, नौ सितंबर को सुबह सात बजे तीन लोग आए थे, जिसमें एक एक युवती भी शामिल थी।

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में एक युवक और युवती दिखाई पड़ रहे हैं। उधर, सीओ ने बताया, युवक की किसी धारधार हथियार से हत्या की गई है। उधर, रायपुर थाना क्षेत्र में थानो मार्ग से सिलवलगढ़ जाने वाली सड़क के किनारे एक युवती का अर्धनग्न शव रविवार को पुलिस ने बरामद किया।

युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती संग दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। युवती के मत्थे और सिर के पिछले हिस्से में चोट के गहरे जख्म भी मिले हैं, जो भारी हथियार या पत्थर से वार के प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

Loading

About The Author


Spread the love