May 5, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गंगोत्री धाम के किए दर्शन

Spread the love

शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचकर करेंगे दर्शन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बृहस्पतिवार को पहुंचे और दर्शन कर पूजा अर्चना की। उधर, शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम जाएंगे।

इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। देर शाम वह धाम से लौटकर देहरादून स्थित राजभवन में विश्राम करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद बदरीनाथ धाम पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे

इसके बाद शुक्रवार शाम को एफआरआई में चल रही कार्यशाला का समापन करेंगे। उधर, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचने को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।

बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम और गौचर में सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ कर निर्देश दिए। डीआईजी कार्मिक अनंत शंकर ताकवाले और एसपी रेखा यादव ने बदरीनाथ धाम में सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया, जबकि गौचर में सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी प्रीति प्रियदर्शिनी ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में नियुक्त जवानों और अधिकारियों की बैठक ली।

दोनों पुलिस अफसरों ने समय रहते सुरक्षा, यातायात और पुलिस व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा भी की गई। सभी को सजग व सतर्क रहने के लिए कहा गया।

Loading

About The Author


Spread the love