बदरीनाथ धाम की अलौकिक सुंदरता देखकर अभिभूत दिखे उप राष्ट्रपति
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार सुबह पत्नी डॉ सुदेश धनखड के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए, इसके बाद बदरी विशाल के दर्शन कर देश की एकता, अखंडता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।







इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। उप राष्ट्रपति केदारनाथ धाम के वीआईपी हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल ले.जन (से.नि.) गुरमीत सिंह, डीएम डॉ. सौरव गहरवार, एसपी विशाखा अशोक भदाणे, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने स्वागत किया।







हेलीपैड से उतरने के बाद उप राष्ट्रपति ने केदार घाटी की जानकारी लेना शुरू की। कुछ देर सेफ हाउस में रुकने के बाद बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। उधर, उप राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से बदरीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
यहां से उपराष्ट्रपति कार से मंदिर पहुंचे और करीब 25 मिनट तक वेदपाठ एवं विशेष पूजा की। मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न की और प्रसाद स्वरूप उन्हें बदरी तुलसी माला, प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किए।
मंदिर परिसर में डीएम हिमांशु खुराना ने उपराष्ट्रपति को भोजपत्र पर अंकित बदरी विशाल की आरती, स्मृति चिन्ह एवं स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। वहीं, श्रीबदरी केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ एवं अन्य पदाधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख उपराष्ट्रपति अभिभूत दिखे। मंदिर से निकलते समय उन्होंने हाथ हिलाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यो की जानकारी भी ली।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश