आईजी गढ़वाल रेंज के साथ पहुंचे अभिनव कुमार ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को परख दिए निर्देश
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 23 दिसंबर को हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार और आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल धर्मनगरी पहुंचे और सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को परखा। कार्यवाहक डीजीपी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए अपने अधीनस्थों संग एक बैठक भी ली। बैठक में कार्यवाहक डीजीपी ने अफसरों को सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी करने और किसी भी प्रकार की चूक न होने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा, उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े, इसका भी ध्यान रखा जाए। इसके बाद अभिनव कुमार गुरुकुल कांगड़ी पहुंचे और कार्यक्रम स्थल समेत अन्य जगहों का भी मौका मुआयना कर अफसरों को कुछ जरूरी टिप्स भी दिए। इसके बाद कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे और स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से भी मुलाकात की।
समीक्षा बैठक में एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल, 40वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक पीके राय समेत जिले के सभी बड़े पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पूर्व कार्यवाहक डीजीपी को पुलिस लाइन में जवानों ने सलामी दी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश