May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया

Spread the love

डेविड वार्नर और मिचेल मार्श के शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया ने बनाए 367 रन

पाकिस्तान की टीम 45.3 ओवर में केवल 305 रन बनाकर ऑल आउट हो गई

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। बंगलुरू में शुक्रवार को खेले गए विश्व कप एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया।

ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो बने मैन ऑफ द मैच डेविड वार्नर, जिन्होंने 124 गेंदों में 163 रन ठोक दिया। वार्नर ने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और नौ छक्के मारे। वहीं, मिशेल मार्श ने भी शतक लगाया। मार्श ने 108 गेंद में 121 रन बनाए। मार्श ने भी जहां ने 10 चौके मारे, वहीं नौ छक्के भी जड़े।

इसके पूर्व ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मार्श और वार्नर के बीच पहले विकेट के रूप में 259 रन की साझेदारी हुई, जो कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

उधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 45.3 ओवर में 305 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पाक की तरफ से शफीक ने 64 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं, वहीं इमाम ने 70 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल है। इमाम के बाद शफीक ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए, जबकि रिजवान ने 46, शकील ने 30 और इफ्तिखार ने 26 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एडम जांंपा ने 53 देकर चार विकेट लिए, जबकि स्टार्क और जोश ने एक-एक विकेट, वहीं कमिंस और स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा जाती, अगर डेविड वॉर्नर का ओसामा अमीर ने बेहद आसान कैच न छोड़ा होता। उस समय डेविड वार्नर 10 रन पर खेल रहे थे। उधर, पाकिस्तान की तरफ से शाहीन आफरीदी ने पांच विकेट लिए।

Loading

About The Author


Spread the love