पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार के कण्वाश्रम में आयोजित कण्वाश्रम महोत्सव में लोगों को संबोधित करते हुए कही
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। कण्वाश्रम क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए धामी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके पुनरुद्धार के लिए शीघ्र ही योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।


उपरोक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मभूमि, महर्षि कण्व की तपस्थली कण्वाश्रम में कण्वाश्रम महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। कैबिनेट मंत्री सतपाल ने वसंतोसव की शुभकामनाएं देते हुए कहा, भारत के प्राचीनतम विश्वविद्यालय और महर्षि कण्व की तपस्थली कण्वाश्रम कोटद्वार भाबर क्षेत्र प्रमुख ऐतिहासिक एवं पौराणिक केंद्र है। यह शिवालिक की तलहटी में मालिनी नदी के दोनों तटों पर स्थित छोटे-छोटे आश्रमों का प्रख्यात विद्यापीठ रहा है।
कहा, प्राचीन काल में यहां उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा थी। कहा, कण्वाश्रम, कण्व ऋषि का वही आश्रम है जहां हस्तिनापुर के राजा दुष्यन्त और शकुंतला के पुत्र भरत का जन्म हुआ था। यह लगभग 3500 साल पुराना है, जो ऋषि वशिष्ठ और महर्षि ऋषि कण्व का आश्रम हुआ करता था। जिसका उल्लेख कई पुराणों और ग्रंथों में मिलता है। कहा, इस बार आयोजन में बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का समागम किया गया है।
कहा, इस बार राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक दलों को भी इस महोत्सव में आमंत्रित किया गया है जो प्रशंसनीय है। महाराज ने कहा, राज्य सरकार द्वारा कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट महाराज भरत की मूर्ति के निर्माण हेतु 79.74 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कण्वाश्रम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है।
कहा, इसके पुनरुद्धार के लिए शीघ्र ही योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी। उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कण्वाश्रम महोत्सव का यह आयोजन चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्म स्थली को चिन्हित कर गौरान्वित करता है।
ये रहे मौजूद
क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, आयोजन समिति के अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, योगीराज विश्व पाल जयंत, मेला संयोजक मंजुल डबराल, वीरेंद्र भारद्वाज, पार्षद सौरभ नौटियाल, मनीष भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वरी देवी, नगर अध्यक्ष नीना बैंजवाल, शशिबाला केष्टवाल, बीना रावत, सिमरन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश