कहा, पीएसपी बनने से टिहरी बांध से 2400 मेगावाट विद्युत उत्पाद शुरू कर देगा


बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। सोमवार को नई टिहरी में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टिहरी बांध का निरीक्षण कर निर्माणाधीन पीएसपी (पंप स्टोरेज प्लांट) परियोजना की प्रगति पूछी।
इस दौरान उन्होंने कहा, ऊर्जा, जल और सिंचाई के क्षेत्र में देश के लिए टिहरी बांध का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा, पीएसपी बनने से टिहरी बांध अपनी पूरी क्षमता 2400 मेगावाट विद्युत उत्पाद शुरू कर देगा। टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई, निदेशक (तकनीकी) भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह, अधिशासी निदेशक टिहरी परियोजना एलपी जोशी ने बताया, पीएसपी प्रोजेक्ट के सिविल कार्य लगभग पूरे हो गए हैं।
बताया, परियोजना की पहली दो यूनिट की कमीशनिंग अगस्त माह में होने की संभावना है। बताया, एक हजार मेगावाट की पीएसपी परियोजना देश की पहली परियोजना है, जो पानी को रिवर्स कर विद्युत उत्पादन करेगी। इस मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश